सभी पोस्ट पर वापस जाएं
फिल्म धुरंधर का विवाद | वाजपेयी सरकार vs मनमोहन सिंह सरकार | मनोवैज्ञानिक खेल
Film Analysis
ब्लॉगहिंदीफिल्म धुरंधर का विवाद | वाजपेयी सरकार vs मनमोहन सिंह सरकार | मनोवैज्ञानिक खेल

फिल्म धुरंधर का विवाद | वाजपेयी सरकार vs मनमोहन सिंह सरकार | मनोवैज्ञानिक खेल

Vikas Singh
33 min read

धुरंधर फिल्म समीक्षा - यहां मनोवैज्ञानिक छल-कपट की तकनीकें इस्तेमाल की गई हैं। Truth Anchoring, Selective Amnesia, Auditory Conditioning का विश्लेषण।

साझा करें:

फिल्म धुरंधर का विवाद | वाजपेयी सरकार vs मनमोहन सिंह सरकार | मनोवैज्ञानिक खेल

फिल्म में Akshay Khanna का Rahman Dakait वाला किरदार इतना बेहतरीन है कि पूरा internet उनकी तारीफों से भरा पड़ा है - social media पर भी trending है लाजवाब भी, और दर्शक भी दीवाने।

इस लेख में हम इस फिल्म से जुड़े विवादों की चर्चा करेंगे, इस फिल्म को बनाने वाले लोगो की असली मंशा और जनता के मन पर पड़ने वाले प्रभावों का विश्लेषण करेंगे । सामाजिक मनोविज्ञान (Social Psychology) के नाज़ियरिये से हम विस्तार से समझेंगे कि किस प्रकार दृश्यों(scenes), पार्श्व संगीत(background music), पटकथा(screenplay) में फेरबदल करके सच और कल्पना का मिश्रण करके राजनैतिक पक्षपात किया गया है।


समीक्षकों (Critics) पर हमला

धुरंधर फिल्म को लेकर ढेर सारे विवाद (controversy) शुरू से हो रहे हैं। सबसे पहले दिल्ली High Court, फिर फिल्म समीक्षक (film critics) और आलोचक (reviewers) जब अपने लेख और बयान publish करते हैं, तो उन्हें बहुत अपमानजनक तरीके से निशाना बनाया गया। Professional criticism मुश्किल हो गई, और समाज में organized चुप्पी की संस्कृति (culture of silence) लागू करने की कोशिश की गई।

Film critics Anupama Chopra and Suchitra Tyagi
Film critic Anupama Chopra and Suchitra Tyagi were harassed online

अनुपमा चोपड़ा जो कई दशकों से established फिल्म समीक्षक हैं, senior journalist भी रही हैं, Film Companion की founder भी हैं, साहित्य (literature) और फिल्म जगत में बेहद सम्मानित (respected) महिला हैं, - उनको बहुत ही घिनौने (disgusting) तरीके से निशाना बनाया गया। उनको gang rape की धमकी, परिवार को जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान भगाने की धमकी दी गई। इनके जैसे Raja Sen, और बाकी independent critics को भी मां-बहन की गालियां, sexual abuse और violent threats सामना करना पड़ा।

सबको "पाकिस्तानी" और "आतंकवादी समर्थक (terrorist supporter)" बताया जा रहा है। News channels पर भी सही मुद्दों पर बहस नहीं हो रही, बस आतंकवाद और देशभक्ति एके विषय को केंद्र में रखकर चर्चा कि जा रही है, जबकि इसकी आलोचना किसी और विषय को लेकर है।

यहां सबसे बड़ी बात यह है कि पूरा internet और TV जानबूझकर असली मुद्दे को टाल रहा है। समीक्षकों और बुद्धिजीवियों (intellectuals) ने फिल्म पर जो सवाल उठाए - historical distortion (इतिहास को तोड़-मरोड़ना), political bias (राजनीतिक पक्षपात), selective narrative (चुनिंदा कहानी) - उनका जवाब तो दिया नहीं। बस राष्ट्रद्रोह (treason), आतंकवाद, देशभक्ति, national security के शोर-शराबे वाले सनसनीखेज़ शब्दों को बोल-बोल कर समीक्षकों और सवाल पूछने वालों पर संगठित हमला(planned organised online trolling) करवाया गया । इसे पाकिस्तानी, आतंकवादी, गद्दार, Islamophobia का मुद्दा बना दिया - जबकि असलियत कुछ और ही है।

असहमति (disagreement) को राष्ट्रद्रोह से जोड़ दो - यही तकनीक (technique) है। लोग खुद ही सवाल पूछना बंद कर देते हैं।

Film Critics Guild statement defending critics
Film Critics Guild defends all critics and reviewers and condemn targeted attack, online threats, harassment
Film Critics Guild reply defending critics
Film Critics Guild defends all critics and reviewers and condemn targeted attack, online threats, harassment

मेजर मोहित शर्मा का मामला

फिल्म में झूठ और प्रचार (propaganda) कितना है पता नहीं, factual inaccuracies (तथ्यों में गलतियां) बहुत हैं जिन पर बहस होनी चाहिए, पर मैं confirm कर सकता हूं कि creative freedom के नाम पर systematic creative बेईमानी जरूर की गई है। एक राजनैतिक party को खूब methodically (व्यवस्थित तरीके से) निशाना बनाया गया, जबकि दूसरी राजनैतिक party को जानबूझकर अच्छा आदर्श (ideal) दिखाया गया, selective questioning से उनको बचाकर किनारे पर कर दिया गया।

Viral Marketing का उदाहरण

इससे पहले कि फिल्म के बारे में विस्तार से चर्चा करें, फिल्म release होने से पहले के विवाद की बात करना जरूरी है, जो दरअसल marketing psychology का शोध (research) करने जैसी चीज़ है।

पहली बेईमानी - जो बहुत calculated (सोची-समझी) है - खुद इस फिल्म के नायक (protagonist) के किरदार, शहीद फौजी, से की गई। मेजर मोहित शर्मा जी के माता-पिता दिल्ली High Court गए। वहां petition करते हुए वो specific details के साथ कहीं:

Major Mohit Sharma family moves Delhi High Court
Major Mohit Sharma family moves Delhi High Court to ban Dhurandhar movie
Comparison of Major Mohit Sharma looks
Comparison in looks of Major Mohit Sharma in real life to Dhurandhar film lead character played by Ranveer Singh

"फिल्म के trailer में hero का किरदार, उसका look ठीक उनके बेटे जैसा है। जब मेजर साहब ने एक कश्मीरी मुसलमान बनकर आतंकवादियों के गुट में घुसपैठ (infiltrate) करने का जो बेहद खतरनाक mission लिया था उस समय, उन्होंने ठीक इसी तरह अपनी बाल-दाढ़ी बढ़ाई थी, और यह specific look अपनाया था। उसमें बहुत सारी detail-to-detail मानो copy कर दी गई हो फिल्म वालों ने। हम ज्यादा नहीं पूछते हैं, यह simple सा सवाल पूछ रहे हैं कि हमसे कोई भी अनुमति क्यों नहीं मांगी गई थी?,अनुमति ना सही कम से कम एक बार चर्चा तो जरूर कि जानी चहिये थी।"

Major Mohit Sharma's brother Madhur Sharma
Major Mohit Sharma's brother Madhur Sharma wants dignified portrayal and respect for his brother in Dhurandhar movie

उनके भाई ने Hindustan Times से बात करते हुए बड़ा emotional लेकिन गरिमापूर्ण (dignified) बयान दिया - "हमें फिल्म के commercial profit में से एक रुपया भी नहीं चाहिए, हमें monetary compensation नहीं चाहिए, बस हम यही जानना चाहते हैं कि क्या यह फिल्म हमारे मोहित से प्रेरित है या नहीं, जो देखने से प्रतीत हो भी रहा है, अगर उन्होंने थोड़ा सा भी अंश या प्रेरणा ली है तो उन्हें फिल्म के किसी कोने में ही सही पर नाम बताकर मेरे शहीद भाई को सम्मान जरूर देना चाहिए ।"

Viral Marketing Strategy का Psychological Analysis

फिर हर तरफ - mainstream news channels, digital news platforms, social media सारी जगह viral हो गई बात। Instagram influencers ने emotional videos बनाए, YouTubers ने detailed analysis videos निकाली, Twitter पर trending हुआ। पर सबसे interesting बात यह थी कि फिल्म team में से publicly कोई कुछ नहीं बोला, कोई clarification जारी नहीं किया, कोई response नहीं दिया, लेकिन controversy के बीच में भी aggressively film का promotion करते ही रहे।

यह Orchestrated Marketing Campaign (पूर्व नियोजित marketing अभियान) का classical उदाहरण है:

  • Controversy = Publicity Formula - negative news भी publicity है
  • News का origin कहां से हुआ उस बात का भी कोई पता नहीं, रहस्यमय (mysterious) तरीके से leak हुई
  • शायद strategically paid promotion की तरह ही orchestrate किया गया था यह सारा
  • Emotional Connect Building - audience से sympathy gain करना
  • Free Organic Publicity - करोड़ों रुपये की free media coverage
  • Curiosity Creation - लोगों में तेज़ी से जिज्ञासा (curiosity) बढ़ाना फिल्म के प्रति

Court में पहुंचने के बाद 180-Degree Turn

लेकिन interesting twist यह आया कि जब मामला legally High Court तक पहुंचा, formal legal notice आया, तो director आदित्य धर (जो एक साथ इस फिल्म के writer, producer, और director सभी कुछ हैं) ने तुरंत Twitter/X पर official public statement जारी कर दिया - "यह film मेजर मोहित शर्मा के real जीवन पर based बिल्कुल नहीं है, यह fictional (काल्पनिक) है।"

Aditya Dhar Twitter clarification
Aditya Dhar's clarification on Twitter/X about Dhurandhar movie and Major Mohit Sharma

एक झटके में, legally, सारी responsibility से पल्ला झाड़ लिया गया। Legal liability से बच निकले।

यह Cognitive Dissonance Marketing (दोहरे संदेश वाली marketing) का textbook example है:

Dual Messaging Strategy (दोहरा संदेश):

  • Public Perception बनाने दी - यह real story है, true events based है, authentic है (strong emotional जुड़ाव लोगों से बनी)
  • Legally कभी explicitly claim ही नहीं किया - fiction disclaimer लगा रखा (lawsuits से complete बचाव)
  • दोनों benefits एक साथ लिए - emotional authenticity connect + legal safety shield
  • Contradictory Signals जानबूझकर दीं - लोग confused हुए, पर interested रहे, जिज्ञासु (curious) रहे

Audience Psychology:

  • लोग मानते रहे कि जैसा सोचें believe कर सकते - "real story hai"
  • लेकिन legally film makers protected रहते हैं - "hum ne तो kabhi claim hi nahi kiya"
  • यह cognitive dissonance (मानसिक उलझन) जानबूझकर create और exploit करना है।

वैसे इसमें फिल्म वालों कि मज़बूरी भी थी, क्योंकि filmmakers का strategic compulsion भी है, क्योंकि जो content दिखाना चाहते थे politically charged content है, असलियत में तो फिल्म में controversial claims करने थे, वहां बहुत सारे fictional elements, speculative theories (अनुमानित सिद्धांत), और politically motivated interpretations add करने की भी छूट ली। अगर सीधे real martyr (शहीद) का official नाम use करते, तो फिर बहुत legal defamation suits आते, family के पास बहुत strong legal case बनता।


फिल्म: काल्पनिक (Fictional) या वास्तविक (Real)?

फिल्म में शुरुआत में साफ-साफ clearly displayed disclaimer दिखा है (जो लगभग हर फिल्म में standard legal protection के लिए होता है):

"यह फिल्म काल्पनिक घटनाओं पर आधारित है। किसी भी real व्यक्ति, वस्तु, स्थान, समूह, घटना से इसका कोई संबंध नहीं है। अगर ऐसा लगे तो यह केवल coincidence (संयोग) मात्र है।"

लेकिन जब हम फिल्म ध्यान से देखने बैठते हैं, analyze करते हैं, तो कई जगह यह serious documentary या detailed news presentation की तरह shot और present हुई है। ज्यादातर हिस्सा typical Bollywood style वाली बेहद masala action film लगती है, dramatic music के साथ, पर कुछ specific segments एकदम बदलकर Discovery Channel documentary style हो जाते हैं - slow pacing, serious tone, archival footage जैसा feel।

Psychological Technique: जानबूझकर Strategic Ambiguity (अस्पष्टता)

यह narrative ambiguity (कहानी में जानबूझकर उलझाव) deliberately create की गई है:

Strategic Benefits:

  • Legal Deniability (कानूनी इनकार) लगातार बनी रहे - court में जाकर बोलें "Fiction disclaimer तो clearly लिखा था"
  • Emotional Believability maximize करें - audience को genuine लगे "यह सब सच है पूरा, real events हैं"
  • Legal Protection Shield - defamation suits आएंगे ही नहीं, technically सही हैं
  • Psychological Manipulation (मानसिक हेरफेर) - viewer की critical thinking suspend हो जाए, जो दिखाओ वो मानें
  • Best of Both Worlds - fiction की freedom + non-fiction की credibility (विश्वसनीयता)

फिल्म में केवल चार घटनाओं पर serious objection (आपत्ति) उठी है। तीन तो सबको पता हैं (WhatsApp और news पर हजारों बार बहस हो चुकी)। चौथी घटना बहुत आपत्तिजनक (objectionable) है, और इसी के लिए अरब(Dubai,being main hotsopt) और खाड़ी देशों ने इस फिल्म पर ban लगा दिया।

इससे पहले भी बहुत सारी फिल्में बनी हैं जिनमें भारत-पाकिस्तान की दुश्मनी, इस्लामिक आतंकवाद दिखाया गया है। पर उन फिल्मों पर कभी इस तरह से ban नहीं लगा, खास करके UAE में जहां कि राजधानी दुबई में लगभग 35-40% भारतीय मूल के लोग रहते हैं, और वहाँ भारत की फिल्मों को अरब अमीरात सरकार सम्मान देती है। तो इस फिल्म में ऐसी क्या समस्या है?


26/11 मुंबई हमला: सच को Anchor (लंगर) की तरह इस्तेमाल करना

फिल्म में 26/11/2008 को हुए मुंबई मुंबई पर आतंकी हमले का detailed दृश्य recreate किया गया है। Kasab और उसके साथी आतंकी कैसे पाकिस्तान से समुद्र के रास्ते मुंबई आए, सारी detailed तैयारी की, हथियार कैसे मिले उन्हें, कैसे Mumbai में दाखिल हुए - यह सब बारीकी से visually दिखाया गया है। फिर dramatic moment आता है फिल्म को बीच में pause करके असली authentic voice recording audio सुनाई जाती है जो सच में actually खुफिया agencies ने technically trace करके real-time record किया था। पाकिस्तान से आतंकी handlers encrypted satellite phone से Kasab और उसके साथी आतंकी को specific निर्देश (instructions) दे रहे थे, targets कौन होंगे बताए थे।

26/11 Mumbai attack at Taj Hotel
26/11 Mumbai terrorist attack at Taj Hotel

Truth Anchoring: एक Verified Fact से पूरा Credible बनाना ,

यहां बेहद sophisticated (परिष्कृत) और calculated psychological manipulation technique use की गई है:

असली publicly available voice recording insert करके audience के मन में यह बात गहराई से बैठा दी गई कि "यह सब documented truth है, verified facts हैं, authentic documentary content है।" फिर psychologically इसके बाद fictional, speculative (अनुमानित), और politically biased scenes को भी सच मानेगा, subconsciously (अवचेतन रूप से) viewers इन्हें भी equally truthful और factual मान बैठेंगे,और critically analyze करना भूल जाएंगे।

Auditory Conditioning: Background Music का Sophisticated Manipulation

उसके तुरंत बाद emotionally charged scenes दिखाए गए हैं कि Pakistan में बैठे terrorist handlers और उनके supporters TV live coverage पर यह सब real-time देख रहे हैं, celebrate कर रहे हैं खुशी से, "अल्लाह हू अकबर" के loud नारे enthusiastically लगा रहे हैं, भारत का खूब मज़ाक उड़ा रहे हैं international level पर, हमारी सरकार को अपमानित (insult) कर रहे हैं।

यहां सबसे महत्वपूर्ण subtle (सूक्ष्म) बात - Background Music का Deliberate Psychological Manipulation:

26/11 के scenes में (मनमोहन सिंह सरकार के time में):

  • Defeat और Failure का slow, depressing संगीत - ऐसा बज रहा है जो हार वाला feel दे
  • Hopelessness और Despair (निराशा) का minor key वाला - कुछ उम्मीद नहीं है वाला feel
  • Shame और Embarrassment (शर्मिंदगी) का उदास tone - national शर्मिंदगी का deep अहसास
  • Slow, dragging, depressing tempo - जो लगे कि सब खत्म हो गया, government failed है feel
  • Dark, negative emotional undertones - complete negativity

वाजपेयी सरकार के time के scenes में:

  • Uplifting, energetic संगीत - लड़ने और जूझने की patriotic भावना
  • Heroism और Bravery (वीरता) का major key वाला - वीरता openly सुनाई दे वाला feel
  • Pride और National Glory के triumphant (विजयी) notes - गर्व naturally महसूस हो
  • Uplifting, fast-paced, patriotic tempo - जो लगे decisively कुछ हो गया feel
  • Bright, positive, hopeful emotional undertones - complete positivity

यह Auditory Conditioning (श्रवण अनुकूलन) और Musical Framing का absolutely classic और well-researched example है। Scientific studies prove करती हैं कि background music किसी भी scene के प्रति emotional interpretation और cognitive processing को fundamentally बदल देता है। Exact same visual action को hero की bravery या villain की cruelty के रूप में perceive (समझा) किया जा सकता है - केवल music change करके।

Neuroscience Research:

  • Music directly amygdala (emotion center) को activate करता है
  • Conscious critical thinking को bypass कर देता है
  • Memory formation में deeply embed हो जाता है
  • Long-term perception को shape करता है

Selective Portrayal: Government को Systematically Weak दिखाना

यहां कई specific dialogues explicitly scripted हैं - "देखो यह सरकार, जो दुनिया के आगे pathetically (दयनीय तरीके से) कैसी गिड़गिड़ाकर America से desperately चिल्ला-चिल्लाकर मदद मांग रही है, भीख मांग रही है, शर्मनाक" (यह clearly मनमोहन सिंह की सरकार को target कर रहा है। बिल्कुल वैसा ही biased framing जैसा WhatsApp forwards और partisan TV channels पर systematically दिखाया जाता है)

Systematic Negative Portrayal:

यहां deliberately यह impression create किया गया है कि:

  • पूरा intelligence apparatus (खुफिया तंत्र) completely सो रहा था, incompetent (अक्षम) था
  • National security के प्रति सरकार totally fail हुई थी, useless थी
  • सभी officials criminally लापरवाह (negligent) थे, irresponsible थे
  • सरकार को देश की security की कोई concern ही नहीं थी कुछ

2 October का Absurd (बेतुका) Logic

और एक पूरी तरह absurd, illogical (अतार्किक), और वास्तव में baseless (आधारहीन) dialogue दिखाया गया है, - "2 October को Gandhi Jayanti -national holiday थी, इसलिए critical खुफिया जानकारी holiday की वजह से completely miss हो गई, process नहीं हुई।" Ranbir Singh का character dramatically, emotionally नाराज़गी दिखाते हुए बोलता है।

(यह एक purely काल्पनिक गढ़ी हुई बकवास (fabricated nonsense) है जिसका कोई factual basis ही नहीं है, जान-बूझकर महात्मा गांधी को व्यर्थ में निशाना बनाया गया, गलत तरीके से उनकी legacy को blame करने की कोशिश की गई)

लेकिन सोचिए इस Logic में कितनी ridiculous (हास्यास्पद) त्रुटि (error) है - basic timeline check करिए:

  • 2 October (Gandhi Jayanti) और actual attack के दिन 26 November के बीच तो पूरे 55 calendar days हैं
  • यह कैसे वास्तविक possible है 55 दिनों तक सरकारी कार्यालय , खुफिया एजेंसियां सब कुछ बंद पड़े रहें?
  • उन 55 दिनों में तो कई working days होंगे ही processing के लिए
  • यहां deliberate (जानबूझकर) काल्पनिक creative license है जिससे बखूबी महात्मा गांधी को निशाना बनाया गया

फिल्म में specifically यह documentary-style segment में consciously film की pacing को बहुत dramatically धीमा कर दिया गया है, cinematography change करके, जैसे हम Discovery Channel पर serious investigative documentary देख रहे हैं। इस historically verifiable सच्ची घटना के साथ deliberately काल्पनिक politically motivated dialogue और speculative reconstructed scenes strategically जोड़कर filmmaker ने systematic creative बेईमानी methodically की है।


कंधार Hijack 1999: देशभक्ति से असफलता छिपाना

खैर, अब फिल्म के शुरू के हिस्सों के बारे में बात करते हैं। शुरू में हमारे देसी James Bond (R. Madhavan) को दिखाया गया है।

कंधार Hijack (दिसंबर 1999): IC-814 को hijack कर लिया गया। जहाज को अमृतसर, लाहौर, दुबई होते हुए अफगानिस्तान के कंधार में उतारा गया जहां उस समय तालिबान की सरकार थी

(वही तालिबान जो 2021 में 20 साल बाद फिर से सत्ता में आया है, जिसे अभी की सरकार लाल कालीन बिछाकर स्वागत करती है। आंखों से लाल laser चलाने वाले मंत्री जी गले मिल रहे हैं, हाथ मिला रहे हैं, खूब सारे gifts और आर्थिक मदद भी कर रहे हैं।)

यह घटना कोई बहुत गर्व की बात नहीं है। पर यहां एक patriotic scene जोड़ दिया मामला समेटने के लिए। देसी James Bond flight में जाकर "भारत माता की जय" तीन बार पूरे जोश में बोलते हैं। मन में उठने वाले प्रश्न देशभक्ति की भावनाओं में दफन हो गए।

Kandahar hijack 1999
Kandahar hijack - Indian Airlines IC-814 in December 1999

उस समय के विदेश मंत्री (नाम नहीं लिया, पर पहचान हो जाती है) और देसी James Bond खुद अपने साथ 3 आतंकवादियों को तालिबान को सौंप दिए। इस scene में, असफलता की जगह, वीरता वाले background sound के साथ दिखाया है। (Background music पूरे scene का अर्थ बदल देता है - Auditory Conditioning)

खैर, यह director-writer (दोनों ही आदित्य धर हैं) की मर्जी है।

सच्चाई: मौलाना मसूद अजहर का खतरा

आगे जो हकीकत में हुआ, वो हम सब जानते हैं। तालिबान ने दबाव बनाकर वाजपेयी सरकार से 3 खतरनाक आतंकवादी छुड़वा लिए।

उनमें सबसे खतरनाक साबित हुआ मौलाना मसूद अजहर (Jaish-e-Mohammed का मुखिया) जिसने आगे चलकर इन हमलों को अंजाम दिया:

  • दिसंबर 2001 - संसद भवन पर हमला (छूटने के दूसरे साल ही)
  • जनवरी 2016 - पठानकोट Air Force base पर हमला
  • सितंबर 2016 - उरी (थलसेना का मुख्यालय), 19 सैनिक शहीद
  • फरवरी 2019 - पुलवामा (काफिले पर फिदायीन हमला), 40 सैनिक शहीद
  • अप्रैल 2025 - पहलगाम, 26 पर्यटक मारे गए
  • नवंबर 2025 - दिल्ली Red Fort area, 15 मारे गए, 20 permanently disabled (स्थायी रूप से विकलांग)

यह तो बड़े हमले थे। इसके अलावा आए दिन सेना के जवानों पर छोटे-मोटे हमले होते रहते हैं।

लेकिन फिल्म में इन सब के बारे में एक शब्द नहीं है। क्योंकि यह सब 1999 की वाजपेयी सरकार की उस गलती का नतीजा था - जिसे फिल्म में देशभक्ति जीत की तरह दिखाया गया।


संसद हमला 2001: Selective Questioning (चुनिंदा सवाल)

दिसंबर 2001 - संसद हमला। यहां भी देसी James Bond पहुंच जाते हैं, पूरा माहौल emotional हो जाता है। एक महिला पुलिसकर्मी जो एक मां भी है दिखाई गई (उसके बच्चे की रोने की आवाज़ background में सुनाई देती है)। उसकी गर्दन में गोली लगती है,खून फव्वारे की तरह बस रहा है, चेहरा विभत्स (gruesome) दिखता है।

लेखक यहां उन सभी सुरक्षाकर्मियों, जवानों की बहादुरी और बलिदान (sacrifice) को emotional तरीके से दिखाता है - जो सही भी है।

Parliament attack 2001
Parliament attack in December 2001

यहां भी, मन में उठने वाले प्रश्न भावनाओं में मिटा दिए गए।

दोहरा मापदंड (Double Standard): वाजपेयी vs मनमोहन सिंह

तो इन तीनों scenes का आकलन (assessment):

मनमोहन सिंह की सरकार से - दुनिया के सारे सवाल पूछ लिए, वो सब भी dialogues लिख दिए जो बिल्कुल बेतुके (absurd) थे (2 October वाला), महात्मा गांधी को भी घसीट लिया।

वाजपेयी जी की सरकार में - वो सारे सवाल पूछना भूल गए:

  • देश की राजधानी में 5 आतंकी कैसे घुस गए?
  • संसद के अंदर तक कैसे पहुंच गए?
  • संसद का VIP pass कहां से मिला?
  • लाल बत्ती वाली Ambassador गाड़ी कहां से आई?
  • खुफिया तंत्र (intelligence system) कहां सो रहा था?
  • कहीं से intel input आई थी या नहीं?
  • हाल ही में 3 आतंकियों को छोड़ने के बाद भी खुफिया विभाग क्या कर रहा था?
  • इस हमले के बाद सरकार ने क्या जवाबी कार्रवाई (retaliation) की? कुछ किया भी या नहीं?

यह सब लेखक भूल गया लिखना। हवाई जहाज भारत सरकार की सरकारी एयरलाइंस की थी, तो क्या किसी की जिम्मेदारी नहीं थी? यह सवाल भी नहीं पूछा।

एक Fair (निष्पक्ष) नजरिया

हम सब जानते हैं कि वाजपेयी जी और मनमोहन सिंह जी दोनों ने अपना best किया और भारी diplomatic pressure (राजनयिक दबाव) बनाया।

अगर WhatsApp University आपको बताता है कि मनमोहन सिंह ने हमलों के बाद surgical strike या सीधा युद्ध नहीं किया, तो आपको यह भी जानना चाहिए कि वाजपेयी सरकार ने भी लगातार हमलों के बाद कोई जवाबी कार्रवाई (retaliation) नहीं की - वो भी संसद पर हमले के बाद, यानी देश की आत्मा पर हमला।

अगर इस फिल्म का लेखक सच में pessimistic (निराशावादी) और critical (आलोचनात्मक) स्वभाव का होता, तो दोनों सरकारों की आलोचना (criticism) करता। पर यहां एक को पूरा clean chit (स्वच्छ प्रमाणपत्र) और दूसरे को पूरा अपराधी - यह bias (पक्षपात) है।


26/11 के असली Heroes को भूल जाना: Selective Amnesia (चुनिंदा भूलना)

लेखक ने 26/11 की documentary दिखा दी, लेकिन यह दिखाना भूल गया कि 18 लोग बहादुरी का परिचय देते हुए शहीद हुए - जिनमें सेना, पुलिस, और कंमांडो शामिल थे।

चलो, कम से कम तुकाराम ओंबले को ही दिखा देते - जो निहत्थे (unarmed) थे और अजमल कसाब को पकड़ने के लिए उसकी AK-47 का barrel पकड़ लिया। Point-blank range पर 40 गोलियां खाने के बाद भी कसाब को काबू में रखा, और एकमात्र आतंकी जिंदा पकड़ा गया।

Tukaram Omble
Tukaram Omble who took 40 bullets to capture Ajmal Kasab alive

लेखक यह भी लिखना जरूरी नहीं समझा।


सबसे विवादास्पद (Controversial) दावा: नकली नोट के सांचे (Currency Plates)

और अंत में वो बात जो शायद WhatsApp पर भी नहीं पढ़ी होगी आपने।

देसी James Bond बताते हैं कि देश में नकली नोट भरभरकर आ रहे हैं, जो पाकिस्तान छाप रहा है। और यह सब भारत के ही एक मंत्री की मदद से हो रहा है।

2007 का समय दिखा रहे हैं। यहां उस समय के वित्त मंत्री और उनके बेटे की ओर सांकेतिक इशारे (hints) किए गए हैं - नाम और समय (2007) के माध्यम से। चेहरा सीधे नहीं दिखाया, meetings और silhouettes दिखाए।

फिल्म में क्या दिखाया

फिल्म में दिखाया:

  • मंत्री और बेटा सांचे की delivery लेने खुद जाते हैं (जैसे हम कपड़े और जूते लेने चले जाते हैं)
  • London में दोनों विमान खराब होने का बहाना करके अपने private jet से Dubai जाते हैं
  • पाकिस्तान के एक साधारण से हवाला दलाल को सांचे देकर आ जाते हैं
  • Dubai के अधिकारी भी सबसे मिले होते हैं

(यहां Dubai की बात पर - Dubai में Indians बहुत रहते हैं। पहले तो Dubai में फिल्म ban नहीं होती थी। पर इस फिल्म को ban किया गया )

लेखक का उलझाव: अपराधी कौन - मंत्री या Company?

लेखक को common sense भी नहीं है - currency और finance से जुड़े काम का बहुत सख्त protocol होता है। वित्त मंत्री खुद जाकर सांचे नहीं उठाता।

फिल्म में यह भी दिखाया कि, उसी company को काम दिया गया जो Pakistan के लिए भी नोट छापने की technology देती है।

मगर यह भूल गए कि वो company 212 साल पुरानी है (1813 से), पूरी दुनिया के 140 देशों के लिए काम करती है। सिर्फ भारत-पाकिस्तान के लिए नहीं।

यहां लेखक खुद confused (उलझा हुआ) लगता है:

  • एक तरफ कहता है कि company Pakistan और भारत दोनों को technology देती है
  • दूसरी तरफ कहता है कि मंत्री Dubai में सांचे देने गया
  • जब company ही अपराधी है, तो मंत्री को खुद Dubai जाने का जोखिम क्यों लेना पड़ा ?
  • जब company पहले से ही Pakistani ISI से मिली हुई है, तो मंत्री की क्या जरूरत?
  • अगर मंत्री अपराधी है, तो company का नाम क्यों घसीटा?
Former Finance Minister P Chidambaram
Former Finance Minister of India P Chidambaram with his son Karti Chidambaram

शायद सिर्फ इसलिए कि Pakistan का नाम जोड़कर sensation (सनसनी) पैदा की जाए।

सवाल जो नहीं पूछे गए

अब कुछ वाज़िब सवाल जो 2004 से पहले भी थे और 2014 के बाद भी और नोटबंदी के बाद भी:

  • 2004 से पहले भी नकली नोट की समस्या थी, तब कौन सा मंत्री सांचे देने जाता था?
  • Demonetization (नोटबंदी) के बाद (2016) फिर से नकली नोट आने लगे हैं।संख्या पहले से कम हुई है, कम हो या ज्यादा, Pakistan तो छाप ही रहा है।
  • अब तो नए नोट हैं (नई series), इनके सांचे कौन दे गया आया पाकिस्तान को?
Fake 500 currency notes alert
Government of India issues high alert for fake 500 currency notes
Fake currency notes rise in 2025
Fake currency notes in year 2025 rose by 37 percent

Instagram और YouTube पर हर कोई फिल्म देखकर परम ज्ञान प्राप्त कर चुका है। RAW, IB का सारा गुप्त (secret) काम सबको पता चल गया है अब, सबने बता दिया कैसे मंत्री और भी आतंकी गतिविधि करता था और अल-कायदा, तालिबान का आका अपने देश का वही मंत्री था जो भूतपूर्व में लम्बे समाय तक देश का वित्त मंत्री और गृह मंत्री जैसे बड़े पद पर था।


फिल्म के किरदार: नकली नाम, असली चेहरे

एक interesting बात - अगर फिल्म काल्पनिक (fictional) है, तो फिल्म के हर किरदार का चेहरा, बाल, कपड़े सब हूबहू असली लोगों जैसे क्यों रखे हैं?

Pakistan के आतंकियों के तो एक-एक नाम भी असली थे । भारत के लिए थोड़ा नाम बदल दिया ताकि कोई कानूनी दिक्क्त ना हो ।

यह भी एक psychological (मनोवैज्ञानिक) चाल है -

इस trick का असली खेल यह है - जब कपड़े, चेहरा, makeup, getup सब कुछ असली लोगों जैसा दिखता है, तो दर्शक के subconscious mind (अवचेतन मन) में यह बात अपने आप बैठ जाती है कि "यह कहानी सच में हुई है।" भले ही नाम बदल दिए हों, पर दिमाग automatically असली लोगों से जोड़ लेता है। लेखक ने इस technique को भी बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल करके जनता के दिमाग से खेला है।

Dhurandhar movie characters comparison
Dhurandhar movie reel characters vs real life characters

देसी James Bond की भविष्यवाणी और Selective Action (चुनिंदा कार्रवाई)

देसी James Bond को यह सब पता था (फिल्म के अनुसार), और फिल्म में वो निराश हो गए हैं 2005 में जब वो रिटायर्ड हो जाते हैं उसके बाद भी उनको बार बार दिखाया जाता है- narrative (कथा) establish करने के लिए। एक dialogue जो internet पर खूब viral है जिसमे वो कहते हैं कि "एक दिन ऐसी सरकार जरूर आएगी जिसे देश कि फ़िक्र होगी"

R Madhavan dialogue
Ek din ayegi aisi sarkar jise desh ki fikr hogi - R Madhavan in Dhurandhar

Part-2 बनाने की घोषणा

फिल्म release होने के कुछ दिन बाद ही लेखक ने इसका दूसरा भाग बनाने की घोषणा कर दी है, लेकिन जो-जो उन्होंने इस फिल्म में दिखाया है उसके अनुसार अगला भाग कितना सच होगा कितना काल्पनिक ये वक़्त ही बताएगा

आगे कि कहानी जो हम सब जानते ही हैं, 2014 में स्वघोषित राष्ट्रवादी एवं सच्चे देशभक्त लोगो की सरकार बनी।

James Bond जो 2005 में retired हो चुके थे, लेकिन देश की फ़िक्र करने वाली सरकार ने उन्हें फिर बुला लिया नई सरकार ने वापस बुलाकर देश की सुरक्षा के लिए बनाई गयी समिति के सबसे बड़े पद पर आसीन कर दिया

Company का Contract रद्द करना भूल गए?

लेकिन शायद वो भूल गए कि फिल्म में जिस company पर Pakistani ISI को भारत के नोटों के सांचे देने का आरोप लगा रहे थे, उसका contract रद्द करवाना ही भूल गए

वो company जब तक contract था तब तक भारत के नोटों की logistics, security और अन्य technical help देती रही, नई सरकार के आने के डेढ़ साल से ज्यादा समय तक उस company का contract चलता रहा। लेखक जब फिल्म का Part-2 बनाएगा तब इस तथ्य के लिए क्या लिखेगा वही जाने, पर असलियत में तो यही हुआ है

फिर James Bond तब से आज तक कुर्सी पर बैठे हैं। और उनके कार्यकाल में:

  • पठानकोट हमला
  • उरी हमला
  • पुलवामा हमला
  • पहलगाम हमला
  • लाल किला हमला
  • मणिपुर ढाई साल तक जलता रहा
  • अब Ladakh की हालत नाजुक है
  • छोटे-मोटे मिलाकर 1000 से ऊपर दंगे हो गए
  • हर दुर्गा पूजा, रामनवमी पर दंगा होना अब routine बन गया

इन सब तथ्यों लिए लेखक क्या लिखेगा वो भी देखने वाली बात होगी ।

अरविंद मायाराम का मामला: Selective Memory (चुनिंदा याददाश्त)

और एक मजेदार बात - देसी James Bond अरविंद मायाराम को भी पकड़वाना बरसों भूले रहे

2007 के आसपास देसी James Bond को सब कुछ पता था (फिल्म के अनुसार)। पर 2023 में जब अरविंद मायाराम विपक्ष की "भारत जोड़ो यात्रा" में शामिल हुए, तो अचानक सबको याद आ गया कि यह तो बहुत साल पहले Pakistan और ISI के लिए काम करता था!

अचानक सारी agencies उनके पीछे दौड़ने लगीं। अरविन्द मायाराम उस समय वित्त मंत्रालय में बड़े ओहदे पर थे, और अब अरविन्द आरोप लगा रहे हैं कि जाँच एजेंसियां उनपर दवाब बना रही हैं ताकि वो ततकालीन वित्त मंत्री का नाम आरोपी के तौर पर बताकर गवाह बन जाएँ।

मुझे तो डर है कि कहीं अरविंद मायाराम और उस मंत्री का बेटा "देशभक्त पार्टी" join न कर लें (जैसे कई और भ्रष्टाचारियों ने किया), तो सारे मामले खुद-ब-खुद बंद हो जाएंगे।


IIT-IIM Lectures और Irony (विडंबना)

James Bond IIT, IIM में जाते हैं और कहते हैं - "पैसों के लिए देश क्यों छोड़ते हो? यहां रहो, देश के लिए काम करो।"

नमन है James Bond को - क्योंकि उनका खुद का बेटा भारत का नागरिक नहीं है, विदेश में बहुत बड़ा businessman है। और 2017 में public records के अनुसार उनका एक partner पाकिस्तानी था।

यह है irony (विडंबना) की पराकाष्ठा (peak)।


Censor Board की दोहरी नीति (Double Standards)

अभी की सरकार ने जानबूझकर इसफिल्म को एक झटके में Censor Board से pass करवा दिया। इतना controversial होने के बाद भी कोई जांच नहीं, कोई सवाल नहीं।

वरना हमने देखा है:

  • Heroine की नारंगी bikini पर फिल्म बंद करवाने की नौबत आ गई थी (orange और saffron में फर्क समझ नहीं फिल्म सेंसर बोर्ड को )
  • "मन की बात मत कर, काम की बात कर" इस dialogue पर एक फिल्म रोकी गई थी - क्योंकि "मन की बात" शब्द पर सिर्फ एक व्यक्ति का ही अधिकार है और कोई नहीं कर सकता, यह हालत है Censor Board की
  • सैकड़ों cases देखते हैं जहाँ जहां छोटी सी भी गलती पर फिल्म रोकी जाती हैं

रंग दे बसंती का उदाहरण

रंग दे बसंती (2006) को याद करिए। उस फिल्म में भी Defence Minister का किरदार था और corruption (भ्रष्टाचार) दिखाया गया था, फाइटर जहाज़ खरीद घोटाले की वजह से वायु सेना के पायलट की मृत्यु हो जाती है

  • पूरी तरह fictional नाम था
  • चेहरा, कपड़े कुछ भी असली जैसा नहीं रखा गया
  • कोई timeline specify नहीं किया गया
  • किसी राजनैतिक party, संगठन या दल का नाम नहीं लिया
  • सब कुछ generalized (सामान्यीकृत) रखा गया

तब भी Censor Board ने Defence Ministry से clearance मांगी थी। तत्कालीन (then) Defence Minister के लिए private screening रखी गई थी।

Rang De Basanti movie 2006
Rang De Basanti movie 2006

मगर अभी इस फिल्म को तुरंत green signal मिल गई।


फिल्म का चिंताजनक संदेश

यह दिखाना काफी चिंताजनक है। इसमें न तो पूरा सच है, न पूरी fictional है। लेखक ने अपनी सुविधा से सच और कल्पना mix की है।

भारत के वित्तमंत्री को एक साधारण से Pakistani हवाला दलाल को Dubai के अधिकारियों के साथ मिलकर currency plates देते हुए दिखाना - यह देश की international image खराब करना है।

पहले भी फिल्में बनती थीं, नेता corrupt दिखाए जाते थे। पर वहां नाम, चेहरे, party, साल - सब fictional होते थे।

पर यहां पूरी फिल्म में सच में कल्पना जोड़कर दिखाया गया। इससे हमारे देश का अपमान (insult) होता है - किसी एक party का नहीं।

दुनिया में भारत का diplomatic respect बहुत रहा है - 2014 से नहीं, शुरू से ही, जैसा कि इस फिल्म में दिखाने का प्रयास किया गया है।


निष्कर्ष (Conclusion)

Entertainment (मनोरंजन) के नजरिए से

Entertainment (मनोरंजन) के नजरिए से बात करें तो - फिल्म देखने लायक है। Action scenes बढ़िया हैं, Akshay Khanna का Rahman Dakait वाला किरदार लाजवाब है, cinematography अच्छी है।

अगर आप सिर्फ entertainment के लिए देखना चाहते हैं, कोई गंभीर analysis नहीं करना, तो फिल्म का आनंद ले सकते हैं।

जिम्मेदार नागरिक के नजरिए से

लेकिन एक जिम्मेदार नागरिक के नजरिए से - यह फिल्म long-term में देश के लिए नुकसानदायक है।

पहले कोई political, terrorist link वाली, corruption दिखाने वाली फिल्म ऐसे नहीं बनाई जाती थी। सब कुछ generalized रहता था - नाम fictional, चेहरे अलग, समय unclear।

यहां एक को बिल्कुल clean chit (स्वच्छ प्रमाणपत्र) और दूसरे को पूरा criminal (अपराधी) - यह biased narrative (पक्षपाती कथा) है।

जब cinema का इस्तेमाल political campaign के लिए होने लगता है, तब democracy (लोकतंत्र) खतरे में पड़ता है।

और नमन है फिल्म को बनाने वाले को - छप्पर फाड़ पैसा कमाएं शहीद फौज़ीओ के नाम पर बिना उन्हें उचित सम्मान दिए ।


जय हिंद।


लेखक टिप्पणी

यह विश्लेषण (analysis) Social Psychology के नजरिए से है। फिल्म में इस्तेमाल की गई Marekting and Psychological techniques को समझना जरूरी है।


संदर्भ और उद्धरण (References and Citations)

संदर्भित प्रमुख घटनाएं और हमले

  1. 26/11 मुंबई आतंकी हमला (2008)

  2. कंधार अपहरण (दिसंबर 1999)

  3. संसद हमला (दिसंबर 2001)

  4. पठानकोट एयरफोर्स बेस हमला (जनवरी 2016)

  5. उरी हमला (सितंबर 2016)

  6. पुलवामा हमला (फरवरी 2019)

फिल्म समीक्षा और विवाद

  1. समीक्षकों के उत्पीड़न की घटनाएं

  2. मेजर मोहित शर्मा कानूनी मामला

  3. अरब देशों में फिल्म पर प्रतिबंध

मनोवैज्ञानिक और विपणन तकनीकें

  1. श्रवण अनुकूलन और संगीत फ्रेमिंग

  2. संज्ञानात्मक असंगति और विपणन

  3. सत्य एंकरिंग और कथा हेरफेर

राजनीतिक और ऐतिहासिक संदर्भ

  1. नकली मुद्रा और नोट छपाई

  2. भारत-पाकिस्तान संबंध और आतंकवाद

  3. सेंसर बोर्ड और फिल्म प्रमाणन

खुफिया और सुरक्षा पर पृष्ठभूमि

  1. रॉ और खुफिया अभियान

  2. सोशल मीडिया और राजनीतिक प्रचार

अतिरिक्त संदर्भ

  1. राजनीतिक उपकरण के रूप में फिल्म

  2. ORCID और शैक्षणिक उद्धरण मानक


ORCID सबमिशन के लिए उद्धरण नोट

यह लेख विवादास्पद भारतीय फिल्म "धुरंधर" में उपयोग की गई मनोवैज्ञानिक और विपणन तकनीकों का विश्लेषण करता है, यह जांचते हुए कि कैसे ऐतिहासिक घटनाओं (26/11 मुंबई हमले, कंधार अपहरण, संसद हमले) को श्रवण अनुकूलन, सत्य एंकरिंग, और कथा हेरफेर के माध्यम से चुनिंदा रूप से चित्रित किया जाता है ताकि राजनीतिक पूर्वाग्रह बनाया जा सके। विश्लेषण सामाजिक मनोविज्ञान अनुसंधान, मीडिया अध्ययन, और संदर्भित ऐतिहासिक घटनाओं के दस्तावेजी साक्ष्यों पर आधारित है। आतंकवादी हमलों के बारे में सभी तथ्यात्मक दावे रॉयटर्स, बीबीसी, द हिंदू, और हिंदुस्तान टाइम्स सहित कई विश्वसनीय समाचार स्रोतों के माध्यम से सत्यापित हैं।

मुख्य शब्द: फिल्म विश्लेषण, राजनीतिक सिनेमा, मनोवैज्ञानिक हेरफेर, श्रवण अनुकूलन, संज्ञानात्मक असंगति, सत्य एंकरिंग, मीडिया प्रचार, भारत-पाकिस्तान संबंध, आतंकवाद, 26/11 मुंबई हमला, कंधार अपहरण, संसद हमला

लेख प्रकार: आलोचनात्मक विश्लेषण / फिल्म समीक्षा / सामाजिक मनोविज्ञान

प्रकाशन तिथि: 15 दिसंबर, 2025


सभी उद्धरण दिसंबर 2025 तक पहुंचे और सत्यापित किए गए


इस लेख को साझा करें

WhatsAppFacebookTwitterLinkedInईमेल

टैग

Dhurandhar FilmPolitical CinemaPropaganda Analysis26/11 Mumbai AttackKandahar HijackParliament AttackFilm ControversyMedia Manipulation

लेखक के बारे में

विकास सिंह "विमुक्त"

विकास सिंह "विमुक्त"

CogniSocial Research के संपादक

सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल, सामाजिक मनोवैज्ञानिक, डिजिटल मार्केटर, पर्यावरण और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता। डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म मानव संज्ञान और व्यवहार को कैसे आकार देते हैं, इस पर शोध करते हुए सामाजिक न्याय, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक स्वतंत्रता के लिए वकालत करते हैं।

लेखक के बारे में और जानें

Social Linksconnect with me